भक्ति जागरण के साथ मां शारदे की हुई विदाई

360° Ek Sandesh Live Religious

sunil

रांची :- अपर बाजार स्थित कला संगम सरस्वती पूजा महोत्सव रांची में भक्ति जागरण, ढोल ताशा के साथ शुरू हुआ। शोभा यात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर जय मां सरस्वती,जय श्री राम के जयकारें से गूंज उठा। कला संगम सरस्वती पूजा महोत्सव अपर बाजार के द्वारा शुक्रवार को हवन होने के बाद चूड़ा दही का भोग लगाकर अबीर गुलाल के साथ मां शारदे का विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया।यह शोभा यात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता (मंटू), सचिव मनोज साहू, मुख्य प्रभारी विजय गुप्ता, अनमोल सिंह, नमन भारतीय,स्मृति सोनी, ऋषभ सरकार,प्रभाकर गौतम, उप सचिव सुशील साहू,राज साहू और पूजा को सफल बनाए में इन सभी का मुख्य योगदान रहा।