SUNIL RAAJ
गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने की। सम्मेलन में किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत बंजर भूमि पर आम, अमरूद, नींबू और कटहल जैसे फलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। JSLPS के बीपीएम पंकज वर्मा ने महिलाओं को नर्सरी तैयार कर रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मेलन में किसानों को बाजार से सीधे जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही योजना के तहत पौधों के रख-रखाव के लिए 5 वर्षों तक सहायता राशि देने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
