बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

क्वेटा (बलोचिस्तान) : बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) की इस माह गठित महिला सशस्त्र शाखा ‘करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन’ (कैड) के हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम नौ अधिकारी मारे गए हैं। बीएलए की इन शेरनियों ने तुर्बत, कलात और मंगचर में दो सटीक अभियान चलाकर सेना को कड़ी चुनौती दी। प्रवक्ता बलोच ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में कैड ने तुर्बत के जोस्क इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) हाइवे और कलात के मंगचर शहर में क्वेटा-कराची हाइवे पर हुई लड़ाई में सेना को धूल चटा दी।

बलोच ने बताया कि 22 सितंबर और 25 सितंबर को कैड कमांडरों ने पाकिस्तानी सेना की क्विक रिस्पॉन्स फोर्स की तीन गाड़ियों को धमाका कर उड़ा दिया। इस लड़ाई में सेना के कम से कम 9 अधिकारी मारे गए। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में कैड को बीएलएफ की कुर्बान यूनिट का पूरा समर्थन मिला। बलोच ने कहा कि इस लड़ाई में कुर्बान यूनिट के कमांडर कैप्टन चकर मुराद उर्फ दिलीप जान शहीद हो गए। प्रवक्ता ने कहा कि जुस्क और मंगचर की इन दो लड़ाइयों में पाकिस्तानी सेना के 9 लोगों की लोगों की मौत हो गई। कैप्टन चकर मुराद फरवरी 2021 में बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के मंच से आजादी के संघर्ष में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे। वह कई साल जेल में रहे। जेल से रिहाई के बाद वह पूर्णकालिक रूप से बीएलए में शामिल हो गए।

Spread the love