चेन्नई की जीत पर CM Hemant Soren का ट्वीट “झारखंड का लाल, तमिलनाडु के आंखों का सितारा”

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में आईपीएल-2023 का खिताब अपने नाम कर लिया. चेन्नई की इस जीत का पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही है. लेकिन चेन्नई की इस जीत की खुशियां सबसे ज्यादा झारखंड में मनाई जा रही है. यहां के लोग इस जीत की खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. चेन्नई की इस जीत के बाद से ही झारखंड के हर गली-मोहल्लों में आतिशबाजियां शुरू हो गई थी.

Continue Reading

मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : जनरल वीके सिंह

झारखंड भाजपा ने आज (29 मई) को रांची स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. इस आयोजन के माध्यम से भाजपा ने मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया. बता दें कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं उड्डयन राज्य मंत्री ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को आंकड़ों के साथ बताया. कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल  बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया.

Continue Reading

धनबाद : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत, तीन स्तर पर होगी जांच

धनबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 ठेका मजदूरों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कतरास स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित झारखोर में हुआ है. बता दें कि पोल लगाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ और मजदूरों की मौत हो गई.

Continue Reading

जल्द घोषित होंगे झारखंड बोर्ड के कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट,जानें

पूरे  देश में सभी राज्यों में बारी-बारी से बोर्ड के रिजल्ट जारी किया जा रहे हैं. इसी बीच झारखंड में भी बीते 23 मई को मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लेकिन अब तक कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट नहीं जारी किया गया है. परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से […]

Continue Reading

रांची से वाराणसी के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कितना होगा किराया

झारखंड के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब रांची से वाराणसी की यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा. बता दें झारखंडवासियों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. यह ट्रेन रांची से बनारस तक चलेगी. इस ट्रेन से रांची से बनारस महज 6 घंटे 20 मिनट में पहुंच […]

Continue Reading

दिल्ली पुलिस ने पहलवान साक्षी, विनेश और पूनिया को हिरासत में लिया, धरना स्थल से टेंट भी हटाया

भारतीय पहलवानों का पिछले 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. सभी पहलवान दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे हैं. ऐसे में पहलवानों ने पहले से ही जंतर-मंतर से नए संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया था. जुसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बैरेकेडिंग कर रखी थी.

Continue Reading

New Parliament Inauguration : PM Modi ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, सैंगोल किया स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है. इस उद्घाटन समारोह में कई विपक्षी दलों ने हिस्सा नहीं लेकर इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया. बावजूद इसके उद्घाटन समारोह में भव्य आयोजन किया गया. वहीं, तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया.

Continue Reading

बिहार : बच्चों के मिड डे मील में मिला सांप, सैंकड़ों ने खाया, कई बीमार

बिहार से एक बार फिर बच्चों के मिड डे मील में लापरवाही का मामला सामने आ रहा है. अभी कुछ हफ्तों पहले ही मिड डे मील से छिपकली मिलने का मामला सामने आया था और अब सांप मिलने की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बिहार के अररिया जिले के जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है. जहां मिड डे मील के खाने में मरा हुआ सांप मिला है. जब तक इस बात की जानकारी हुई तब तक लगभग 150 से ज्यादा बच्चों ने खाना खा लिया था. जैसे ही खाने में सांप होने की खबर मिली आनन-फानन में बच्चों को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज  भर्ती कराया गया.

Continue Reading

17 जून को रांची स्थित Kanke Resort में बॉलीवुड सिंगर Guru Randhawa मचाएंगे धमाल, ऐसे मिलेगा टिकट

झारखंड के युवाओं और उभरते कलाकारों के लिए ब्लू स्टोन की ओर से एक शानदार पहल की जा रही है. उनके द्वारा “गुरु रंधावा 2023” प्रोग्राम का आयोजन झारखंड में कराया जा रहा है. प्रोग्राम झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांके रिसॉर्ट में 17 जून, 2023 को किया जाएगा. जिसमें बॉलीवुड के स्टार सिंगर “गुरु रंधावा” अपने सुरों से समां बांधेंगे.

Continue Reading

नीति आयोग की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल

नीति आयोग की बैठक आज यानी 27 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही है.इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. बता दें सीएम बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार हेमंत सोरेन बैठक में राज्य की कई मांगों को सामने […]

Continue Reading