सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुरडेग थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी
AMIT RANJAN
कुरडेग: कुरडेग थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय महिला ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 15 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे दिन में वह सुनसान जंगल में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी।
आवेदन के आधार पर कुरडेग थाना में कांड संख्या 38/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर रामविलास प्रधान (48 वर्ष), पिता स्व. जगरनाथ प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 24 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
