चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15 से अधिक घायल

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने करीब दो किलोमीटर तक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ने चार चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बस से टकरा गया, जिसके बाद एक के बाद एक कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love