डॉo प्रेम प्रकाश स्टीफेन को दिल्ली मे मिला डॉo भीमराव अम्बेडकर अवॉर्ड

360° Ek Sandesh Live SOCIETY

अशोक वर्मा
मोतिहारी: छतौनी मिशन कॉलोनी निवासी डॉ o प्रेम प्रकाश स्टीफेन को कुष्ठ रोगी की सेवा के लिए दिल्ली में डॉ आंबेडकर सम्मान से नवाज़ा गया। डाक्टर प्रमोद पिछले पचास वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कुष्ठ रोगियों का इलाज करते आ रहे हैं। भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के कांटोसियन हॉल में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र -अवॉर्ड देकर डॉo स्टीफेन को सम्मानित किया गया। डॉo प्रेम प्रकाश स्टीफेन को मिले इस उपलब्धि उत्कृष्ट सेवा अवॉर्ड के लिए डॉo प्रेम प्रकाश के आवास पर आयोजित एक स्वागत समारोह में सोमेश्वर दुबे, रवि मुखिया, डॉo प्रमोद स्टीफेन, आशा रानी लाल, पूर्व प्राचार्य मदन प्रसाद, संजीव कुमार, अजहर हुसैन अंसारी, राजीव श्रीवास्तव, बिपिन तिवारी, डॉo लीली स्टीफेन ने इन्हे बधाईयां दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी से पूर्व कुष्ठ रोगियों के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव की चर्चा की। पुराने जमाने में कुष्ठ रोगियों के गले में घंटी बांध दी जाती थी,घर से बाहर निकलने पर स्वयं को अशुद्ध अशुद्घ कहना पड़ता था ताकि आम लोग कुष्ठ रोगियों से दूरी बना सकें। डॉo प्रेम प्रकाश स्टीफेन ने कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर उनकी मरहम पट्टी की और इनलोगों की अनवरत सेवा की। इसी सेवा के उपलक्ष्य में उन्हें बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया । डॉo प्रेम प्रकाश स्टीफेन ने अपने वक्तव्य में बताया कि उन्हें मुंशी सिंह कॉलेज, मोतिहारी के तत्कालीन प्राचार्य स्वo भोलानाथ सिंह ने एक पत्र भेज कर ” महात्मा” की उपाधि भी दी थी।

Spread the love