देश में लागू हो सभी स्तर का शिक्षा और चिकित्सा नि:शुल्क हरिनाथ साहू

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma

रांची : लोकसभा अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के बरवा टोली में लोकहित अधिकार पार्टी ग्राम समिति का बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्षा आशा सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष चांदनी सोनवानी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा लंबे समय से सभी राजनीतिक दल जन मुद्दों से इतर जाति और धर्म की आड़ में जनता को मूर्ख बनाकर ठगने का काम कर रही हैं, इसीलिए हर 5 वर्ष में अपना नेता चुनने के बावजूद आज तक दबे कुचले वंचित शोषित ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल पा रही है, चारों ओर लूट-खसोट कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई का आलम है। सामाजिक न्याय के लिए देश में जाति जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्या भारी उसको मिले उतनी हिस्सेदारी और भारत को असली विश्वगुरु बनाने हेतु देशस्तरीय सभी स्तर पर समान व नि:शुल्क शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने के लिए लोकहित अधिकार पार्टी गांव-गांव जनसंपर्क जागरूकता अभियान के माध्यम से देशव्यापी जन आंदोलन करेगी। संगोष्ठी बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष रीना सिंह, नवमनोनीत अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अमीरुल अंसारी, संयोजक मोहम्मद अजहर आलम, जुल्फान अंसारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर, सचिव संजय लोहरा ,बुढ़मू प्रखंड संयोजक रामदेव सिंह, रणजीत सिंह, विजय यादव, दशरथ साहू, रामरेखा देवी, रेखा प्रजापति, मनोज साहू, विनोद नायक उपस्थित हुए।

Spread the love