दो मामलों में फरार गैर-जमानती वारंटी रमेश ठाकुर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

360° Ek Sandesh Live

BY Mustaffa

​मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने दो पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ​पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश कुमार ठाकुर (पिता योगेन्द्र नाथ ठाकुर,स्टार इंजीनियरिंग वर्क्स,मेसरा पेट्रोल पंप के पास) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी के खिलाफ कम्पलेन केस संख्या 481/18 एवं 1392/18 के तहत मामले दर्ज थे,जिनमें वह काफी समय से फरार चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को आरोपी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। ​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आरोपी को हथकड़ी और रस्से के साथ रांची के माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Spread the love