रिपोर्ट : अशोक अनन्त
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड के पेलतौल गांव में जमीन के विवाद को लेकर लक्ष्मी सिंह के परिवार पर गांव के ही बद्री सिंह, उनके बेटे सुजीत सिंह व पत्नी बिमला देवी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बरतापूर्ण मारपीट में लक्ष्मी सिंह की नाबालिग बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। राजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहोशी की हालत में आॅक्सीजन सपोर्ट पर चतरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि पीड़ित लक्ष्मी सिंह के 20 वर्षीय बेटे का महज 4 महीने पहले ही देहांत हुआ था। इस घटना के बाद से पूरा परिवार बुरी तरह डरा-सहमा हुआ है। लक्ष्मी सिंह ने राजपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांचों उपरांत में कानूनी कार्रवाई की जाएगी
