डोरंडा ईदगाह में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने की नमाज अदा

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची: डोरंडा ईदगाह में 9:15 बजे ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने नमाज में शामिल हुए। ईद नमाज से पूर्व इमामे ईदेन हजरत मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी ने अपने संबोधन में कहा के ईद का मुकद्दस त्यौहार अमन शांति भाई चार्गी का प्रतीक है। हम देशवासी और झारखंड वासियों को ईद की मुबारकबाद पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि इस ईद में आज हमारे आदिवासी भाइयों का सरहुल का त्यौहार भी है। यह गंगा जमुना तहजीब का मिसाल देखने को मिली। साथ ही मौलाना अलकमा शिबली ने झारखंड वासियों से अपील किया के लोकसभा इलेक्शन की तारीख का ऐलान हो चुका है। हम सब यह वादा करें कि इस लोकतंत्र के महापर्व पर हम अपना वोट जरुर डालेंगे। साथ ही साथ रामनवमी का त्यौहार भी बिरादराने वतन का है। इसमें अमन शांति बहाल रहे खुशी-खुशी यह त्यौहार भी गुजर जाए और मेरा मुल्क हंसता खेलता बगीचा बना रहे हैं। सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।