दुमका के अरविंद टुडू ने ऑल इंडिया युनिवर्सिटी तिरंदाजी में जीता स्वर्ण

360° Ek Sandesh Live Sports

EKsandeshlive Desk

रांची: 23 से 30 दिसंबर 2023 तक पंजाब के पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेल विभाग द्वारा दुमका में संचालित कमारदुधानी बालक आवासीय तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के ट्रेनी
अरविंद टुडू ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। ज्ञात हो भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव एवम 12 से 18 नंबर तक राजस्थान में आयोजित जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अरविंद टुडू ने 1 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक जीत राज्य का मान बढ़ाया था। इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कोच मोहन कुमार साहू, देवीधन टुडू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।