एसीबी ने घूस लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

चतरा: सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर अंचल के कर्मचारी भवन से हुई है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, लेम पंचायत हल्का सात में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद की ओर से एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत संबंधित व्यक्ति ने एसीबी से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने मामले को सही पाया और राजस्व कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचा। जैसे ही सतीश कुमार ने दस हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Spread the love