फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव,जांच में जुटी पुलिस

360° Crime Ek Sandesh Live

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

Mustafa Ansari

रांची : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के नेवरी गांव में रिंग रोड ब्रिज पर मंगलवार की देर रात को फांसी के फंदे से लटकता हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने जैसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना मेसरा थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि ब्रिज के रेलिंग से जानवरो को बांधने वाली सस्सी के सहारे झुलता एक व्यक्ति का शव है। पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने पर उसकी पहचान मेसरा निवासी स्व० ईझार अंसारी के (50) वर्षीय पुत्र हसीब अंसारी उर्फ बबलू के तौर पर हुई। शव को देखने से लगा कि यह जरूर कोई स्थानीय व्यक्ति ही है। वहीं पुलिस के सूचना पर मृतक के परिवारीजन भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि बबलू बहुत अच्छा लड़का था, और उसका भी एक खुशहाल परिवार था। उसके दो बेटे और पत्नी थी,जिनके साथ वह रांची शहर में ओटो चला कर बड़ी मजे से रहता था। लेकिन उसकी पत्नी किसी दूसरे से शादी रचा ली और दोनों बच्चों को भी अपने साथ लेकर चली गई। तब से वह बहुत ज्यादा नशा का आदी हो गया था। इधर करीब 6 -7 सालों से तो वह एकदम मानसिक रूप से कमजोर हो गया था, और बिल्कुल पागलों की तरह बड़ी-बड़ी दाढ़ी मूंछें रखने लगा था। वहीं थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर उक्त शव की जांच पड़ताल कराई। बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने बुधवार की दोपहर को करिब 2:30 बजे मेसरा के स्थानीय कब्रिस्तान में उसका नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Spread the love