गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जन संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे: राजेश यादव

Ek Sandesh Live Politics

Bajrangi Yadav

गिरिडीह: भाकपा माले के झारखंड राज्य कमिटी के सदस्य, गिरिडीह जिला कमिटी एवं जिला स्थाई कमिटी के सदस्य सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, भाकपा माले के जन संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया है।

दिसंबर 2004 में कॉमरेड महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और अगुवाई में मैंने सरकारी सेवा (शिक्षक) का पद त्याग कर लगातार गिरिडीह-बेंगाबाद-गांडेय इलाके में जन संघर्ष के रास्ते जनता के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया है। इस दौरान मेरे ऊपर कई केस-मुकदमे भी हुए। आगे भी अपने कार्य क्षेत्र में उसी रास्ते आगे बढ़ता रहूंगा, इसी संकल्प के साथ क्षेत्र की जनता और अपने साथियों के साथ विमर्श कर मैंने यह चुनौतीपूर्ण फैसला लिया है। आज हमारे क्षेत्र की जनता विभिन्न तरह की समस्याओं सहित इस मामले में जन प्रतिनिधियों की भी संवेदनहीनता से त्रस्त तथा ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस स्थिति में हम जनता के मुद्दों और सवालों पर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।