19 सौ करोड़ से होगा रांची लोकसभा क्षेत्र का विकास कार्य: सांसद संजय सेठ

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत के इतिहास में पहली बार रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए एक साल में 19 सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उक्त बातें रांची सांसद संजय सेठ ने राय रेलवे अंडरपास का शिलान्यास करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि से रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जाएगा। जिसमें 5 करोड़ की लागत से राय रेलवे अंडरपास मार्ग, 32 करोड़ से मैक्लुस्कीगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, 20 लाख से राय स्कूल की चारदीवारी का निर्माण, 350 करोड़ से रांची रेलवे स्टेशन का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं जो अपने आप में एक इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि राय रेलवे अंडरपास के निर्माण से पिपरवार कोयलांचल और खलारी प्रखंड के लोगों के रेलवे क्रासिंग के जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

राय रेलवे क्रासिंग के निकट 5 करोड़ की लागत से बनने वाली रेलवे अंडरपास मार्ग का शिलान्यास करने पहुंचे रांची सांसद संजय सेठ और कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरीलाल का स्वागत रेलवे के धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीईएन हंसराज मीणा, एसीएम बिजय कुमार, सीटीआई आशुतोष कुमार समेत भाजपा पिपरवार मंडल और भाजपा खलारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने फुलों का गुलदस्ता सौंपकर और शाल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि श्याम सिंह, खलारी प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रीतम साहू, अरविंद सिंह, विकास कुमार दुबे, जिप सदस्य सरस्वती देवी, चतरा जिला मंत्री रीना देवी, आनंद सिंह, शत्रुंजय सिंह, भरत रजक, अनिल गंझू, महेश साव, रवीन्द्र कुमार सिंह, राजु गुप्ता, प्रदीप उरांव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।