गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने ली शपथ

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil Verma

रांची। सिविल सर्जन कार्यालय रांची में महात्मा गाँधी जयंती की पूर्व संध्या में कार्यालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तंबाकू सेवन नहीं करने तथा तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गयी। तंबाकू सेवन के कारण प्रत्येक वर्ष भारत में 13 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। झारखंड की लगभग 38.9 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है, जो चिंता का विषय है।तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा तंबाकू का सेवन नहीं करने के उद्देश्य से सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने तथा तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से बचाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ असीम माझी, डॉ तवा रिजीवी, डॉ राजीव भूषण, परामर्शी सुशांत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

Spread the love