गुमला के रायडीह थाना पुलिस ने वृद्धजन के संग मनायी दीपावली

Religious

Eksandeshlive Desk

गुमला : दीपावली की खुशी मनाने के लिए रायडीह थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम गुमला कै चिलम में स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची। वहां पहुंचकर वृद्ध जनों को मिठाइयों के डब्बा गिफ्ट करते हुए दीपावली की खुशियां मनाई।
यहां बताते चलें कि दीपावली का पर्व तो खुशियों का होता ही है और यदि उसमें वैसे लोगों को शामिल किया जाता है जैसे वृद्ध जनों अपनों से दूर रहने वालों एवं खुशियों में शामिल नहीं होकर अलग-अलग पड़े वंचितों को तो पर्व में चार चांद लग जाता है।
गुमला के सिलम स्थिति वृद्ध आश्रम में भी पुलिस परिवार ने लोगों को यह दिखा दिया कि दीपावली की खुशियों का सबसे बड़ा तोहफा दूसरों की खुशियों में होता है। इस मौके पर वृद्धजनों को भी दीपावली में लगा कि हमारा भी कोई हैं।

Spread the love