Eksandeshlive Desk
गिरिडीह : चित्रगुप्त पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर मंगलवार को केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए झंडा मैदान पहुंचकर समाप्त हो गयी। शोभायात्रा में शामिल गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वकालतखाना में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ चित्रगुप्त पूजा की जायेगी। पूजा समिति द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में राजेश सिंहा, अमित सिंहा, तनुजा सहाय, कुसुम सिंहा, नित्यानंद प्रसाद, विशाल आनंद, नवीन सिन्हा, शिवम आजाद, प्रदीप सिंहा, सुधीर सिंहा, विनय सिंहा, अमित सहाय, चंदन सिंहा समेत काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद थे।
