हंटरगंज में संविधान यात्रा सह सभा का आयोजन

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त

हंटरगंज : (चतरा) हंटरगंज में राष्ट्रीय महिला समिति के द्वारा संविधान – यात्रा धूम – धाम से निकाली गई। जहां महिलाओं ने जमकर जय भीम का नारा लगाया।यह यात्रा गोदोबार से शुरू होकर किसान भवन पहुंची। जहां आयोजित सभा समारोह मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुवे .इस अवसर पर लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया और संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ ली। वही सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक पासवान ने कहा कोई भी देश संविधान पर चलता है। कोई भी देश की विकास के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है सभी लोगों से आग्रह होगा कि अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ,मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया , जुगल किशोर सिंह,संतोष कुमार सिंह , गुंजीत कुमार सिंह ,जयहिंद पासवान , वेचन पासवान ,रौशन सिंह प्रमोद सिंह ,संजय पासवान , नागेंद्र यादव ,कृष्णा सिंह जी ,समेत सैंकड़ों संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Spread the love