Eksandeshlive Desk
पूर्वी सिंहभूम : दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रविवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त और आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे के अनुसार हाथियों की गतिविधि के कारण 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कई लोकल, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। इस अवधि में चक्रधरपुर से राउरकेला और राउरकेला से चक्रधरपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68025 और 68026 रद्द रहेंगी। टाटानगर से राउरकेला और राउरकेला से टाटानगर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68043 और 68044 भी इस अवधि में संचालित नहीं होंगी।
हटिया से झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा से हटिया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18175 और 18176, राउरकेला से झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा से राउरकेला के बीच की मेमू ट्रेन संख्या 68029 और 68030, बड़ामपहाड़ से बांगिरिपोसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 58151 और 58152, टाटानगर से बड़बिल और बड़बिल से टाटानगर के बीच की मेमू ट्रेन संख्या 68125 और 68126, टाटानगर से गुआ और गुआ से टाटानगर के बीच की मेमू ट्रेन संख्या 68019 और 68020 तथा चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68010, 68009 और 68006 रद्द रहेंगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
