हजारीबाग में होगी विशाल परिवर्तन रैली: भाकपा

360° Ek Sandesh Live Politics

Ketu Singh

रामगढ़: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय रामगढ़ मंजूर भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव विष्णु कुमार, राज्य परिषद के सदस्य नेमन यादव, वरिष्ठ नेता मेवा लाल प्रसाद, मांडु प्रखंड सचिव कयूम मलिक उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा की हजारीबाग सहीत पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रहा है। इस तरह से हजारीबाग में आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में परिवर्तन होगा। भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के कारण देश में महंगाई, बेकारी बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बड़का गांव में उपजाऊ खेती का अधिग्रहण कर अडानी अंबानी को कौड़ी के भाव जबरन लिया जा रहा है। तो दूसरे तरफ धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश की जा रही है। वर्तमान सांसद को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। वंशवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग की जनता इस बार नकारेगी और हजारीबाग में पुनः लाल झंडा का परचम फहराएगा। रैली के तैयारी के लिए 7 नवंबर 2023 को हजारीबाग में विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। रामगढ़ जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हजारीबाग जाएंगे। जिसकी तैयारी की समीक्षा की गई। रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान चला कर तैयारी की जा रही है। नेताओं ने कहा कि 7 नवंबर को हजारीबाग में सफल रैली होगा। उसे रैली के माध्यम से जनता अपनी गुस्से के इजहार करेगी।