हमारे विकास कार्यों से बाबूलाल को हो रही जलन : इरफान

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : स्‍वास्‍थय मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शनिवार को पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में रिम्स का रीडेवलपमेंट तेज़ी से हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा संकल्प है। लेकिन बाबूलाल मरांडी को राज्‍य का विकास कार्य रास नहीं आ रहा है। इससे बाबूलाल को जलन हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबूलाल बेवजह सरकार के काम पर टीका टि‍प्पणी करते रहते हैं। लेकिन याद रहे भाजपा कि बाबूलाल की टीका टिप्पणी से यूपीए गंठबंधन के विकास का संकल्प नहीं रुकेगा, बल्कि यह विकास कार्य और दोगुणे जोश के साथ होगा। उल्‍लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर रिम्स में जमे जल जमाव, गिरती उजड़ती दिवारें सहित कई खामियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया था। बाबूलाल पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी भाजपा है। उन्‍होंने कहा कि हमारे जैसे बेदाग और ज़मीन पर काम करने वाले लोगों पर भाजपा अंगूली उठाते हैं। यह शर्मनाक बात है।

Spread the love