हपामुनि मंडा मेला में फुलकुंदी का हुआ आयोजन, सैकड़ो भोक्ता ने जलते अंगारे पर चलकर भक्ति का परिचय दिया

Religious States

Eksandeshlive Desk

गुमला /घाघरा : हापामुनि मंडा मेला में फूलकुंदी का आयोजन मंगलवार को प्रातः 3:00 बजे किया गया। जिसमें सैकड़ो भोक्ता व ग्रामीणों ने जलती अंगारे पर चलकर भक्ति में शक्ति का परिचय दिया। इस क्रम में प्रोफेसर अवध मनी पाठक और पूर्व मुखिया आदित्य भगत ने सामूहिक रूप से बताया कि भोक्ता मंडा मेला के दरमियान भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन रहते हैं।कड़ी तपस्या करते है।ताकि भगवान भोलेनाथ को खुश किया जा सके।वही भोलेनाथ के शिवलिंग के ऊपर फूल चढ़ाकर फूल गिरने तक भोक्ता पूजन पाठ करते रहते है। फूल गिरने के बाद भोक्ता भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद के रूप में समझते हैं। जिसके उपरांत भोक्ता फूलकुंदी में चलकर भक्ति में शक्ति का परिचय देते हैं। वहीं भोक्ताओं के जलते अंगारों में चलने के बाद ग्रामीण भी अपने मन्नतो को पूरा होने को लेकर जलती अंगारों  में चलते है।ताकि भगवान शिव शंभू भगवान भोलेनाथ का आशीष बना रहे। और दुख दरिद्रता क्लेश मिटे। फूल कुंडी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए