News by Mustaffa
मेसरा (राँची): झारखंड में ताइक्वांडो खेल को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल,इरबा में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो रेफरी,जज,कोच सेमिनार सह ब्लैक बेल्ट टेस्ट का रविवार को शानदार समापन हुआ। इस विशेष सेमिनार में राज्यभर से कुल 57 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को रेफरी,जजिंग और कोचिंग के आधुनिक नियमों व तकनीकों से अवगत कराया गया। साथ ही ब्लैक बेल्ट की परीक्षा भी आयोजित की गई। देवघर (मधुपुर) के अनुभवी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आजाद सर इस सेमिनार के मुख्य ट्रेनर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुमसे,क्योरुगी,सेल्फ डिफेंस और वर्ल्ड ताइक्वांडो के लेटेस्ट नियमों की गहन जानकारी दी। सहायक ट्रेनर के रूप में जयपाल महतो,नेशनल रेफरी चंचल कुमारी,सुषमा कुमारी,मनीषा मुंडा और खुशी तिर्की ने खिलाड़ियों की कमियों को सुधारा। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहम्मद जमील अंसारी और सचिव शकील अंसारी ने बताया कि संगठन का लक्ष्य झारखंड के हर जिले से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। उन्होंने घोषणा की कि खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए जल्द ही राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम,ब्लैक बेल्ट टेस्ट: अंजू कुमारी,सुलेखा महतो,निखिल लोहरा,विकाश तिर्की,बीरेन्द्र कच्छप,अफताब अंसारी,फ़िज़ा परवीन,पूर्णिमा उरांव और सिवनी कुमारी ने पुमसे व स्पारिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रमुख प्रतिभागी: राम मुंडा,पीयूष ठाकुर,बगनू मुंडा,रवि मुंडा,विवेक उरांव,सुभद्रा पूर्ती,आयरा अस्मा अली सहित कई उभरते खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग ली। समापन पर सभी को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इस मौके पर कोच सनाउल्लाह,स्कूल की वाइस प्रिंसिपल नीलम कुमारी,आनंद,पायल सहित कई खेल प्रेमी व अभिभावक उपस्थित थे।
