Eksandeshlive Desk
रांची : रांची महानगर संयोजक मंडली का एक सम्मेलन रविवार को वार्ड नं 12 एवं 13 के लोवाडीह में जेएमएम केंद्रीय समिति के सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 12 एवं 13 के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 12 एवं 13 का गठन किया गया। वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष के रूप में किशोर कुजूर, उपाध्यक्ष -पौलूस कुजूर, अंथोनी कुजूर, मनीष कुजूर, प्रकाश मिर्धा, अशोक मिर्धा, कल्याण, इमानुएल टोप्पो, सचिव – रुधीर लिंडा, सह सचिव – विपिन लकड़ा, कोषाध्यक्ष – रवि एक्का, सह कोषाध्यक्ष – शंकर मिर्धा, संगठन सचिव – महादेव कुजूर को नियुक्त किया गया।
वार्ड नंबर 13 के अध्यक्ष – पप्पू भूटकुमार, उपाध्यक्ष – अंशु तिर्की, रोहित भूटकुमार, अजय रुनडा, सुधा तिर्की, नीता रुनडा, सचिव – राजेश रंजन, कोषाध्यक्ष – चंद्र भूषण महतो, संगठन सचिव – अंकित महतो, सहसचिव – उमेश कुमार, मोनिका तिर्की, विशाल भौरा, महेंद्र भूटकुमार को नियुक्त किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर संयोजक अफरोज अंसारी, महानगर संयोजक बीरू साहू, विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंटू लाला, शांति तिर्की, सुनीता लिंडा, अणिमा केरकेट्टा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि रांची महानगर के सभी वार्डों में जेएमएम की इकाइयों का पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण किया जा रहा है, ताकि पार्टी का जनाधार और मजबूत हो तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो। केंद्रीय सदस्य अंतु तिर्की के देखरेख में एवं सम्मेलन का संचालन संयोजक मंडली के सदस्य बीरू साहू ने किया गया।
