जेएसएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होने तक आजसू का आंदोलन जारी रहेगा: अभिषेक शुक्ला

360° Education Ek Sandesh Live


sunil verma
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के निदेर्शानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सोमवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालय मे जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने एवं निर्दोष छात्र-छात्राओं पर 11 धाराओं के तहत किए गए एफआईआर को वापस लेने रांची विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर अभियान के दौरान रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं इस अभियान समर्थन देते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। मौके पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा की 2023 पेपर लीक कानून के तहत राज्य सरकार जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जेएसएससी के अध्यक्ष और सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं छात्र नेताओं प्रतिनिधियों पर किया गया एफआईआर वापस लिया जाए, यह तीनों मांगों के पूर्ण होने तक छात्र आजसू के सदस्य इस मामले को लेकर राज्य भर में आंदोलनरत रहेंग। हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय अभिषेक शुक्ला, विशाल कुमार यादव, नैतिक सिंह, आदित्य सिंह। पीजी विभाग में मनजीत, अकाश नयन, प्रियांशु शर्मा, अभिषेक साहू, सूरज, ऋषभ। मारवाड़ी महाविद्यालय में विशाल कुमार यादव, रूफी प्रवीण। एसएस मेमोरियल में अजीत सिंह,दीपक दुबे, अभिषेक शुक्ला। राम लखन महाविद्यालय में चेतन प्रकाश राज गुप्ता।मांडर महाविद्यालय में सुभम गुप्ता, सुभम पांडे। डोरंडा महाविद्यालय में: अभिषेक शुक्ला, अमित तिर्की। के ओ कॉलेज गुमला में शानू कुमार, सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा में: फुल सिंह बारीक। पीके कॉलेज बुंडू में संतोष तांती। बिरसा कॉलेज खूंटी में विशाल कुमार। बीएस कॉलेज लोहरदगा में आयुष,अकाश गोस्सनर कॉलेज रांची में रोशन नायक ।