Eksandeshlive Desk
रांची : जेसीआई एक्सपो उत्सव जिसे रांची का त्यौहार भी कहा जाता है। विगत पिछले 28 वर्षों से झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना गया है। मोरहाबादी मैदान में लगने वाला 7 दिनों का ये एक्सपो, जहां आप कपड़े, इलेक्ट्रोनिकस, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु, नई गाड़ियां एवं फर्नीचर इत्यादि खरीद सकते हैं, 5 लाख से ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है, इस बार अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है।
इस साल जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कोऑर्डिनेटर के तौर पर जेसी प्रशांत पाटोदिया को चयनित किया गया है। जेसी प्रशांत पाटोदिया विगत 17 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव में अपनी सहभागिता दे रहे हैं। पेशे से जेसी प्रशांत पाटोदिया चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वे 17 सालों से जेसीआई रांची के मेंबर हैं। सह संचालक के रूप में जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरभ जालान, जेसी सौरव नरेडी एवं कोषाध्य जेसी सीए दीपक पटेल हैं। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि कांत समोटा ने दी है।
