Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व सांसद डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने राजनीति, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। राज्यपाल ने लिखा, “मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
पूर्व सांसद के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने भी जताया शोक : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व लोकसभा सांसद एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने जीवनपर्यंत संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।