झारखंड के स्कूलों में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Sports

Eksandeshlive Desk

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रबंध निदेशक (MD) एवं IAS अधिकारी शशि रंजन से भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड के विभिन्न स्कूलों में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को इस खेल से जोड़ने तथा राज्य की युवा प्रतिभाओं को उचित मंच एवं अवसर प्रदान करने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर शशि रंजन ने झारखंड में बॉक्सिंग खेल के विकास एवं स्कूली स्तर पर इसे प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। यह पहल झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तथा राज्य में बॉक्सिंग खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Spread the love