झारखंड में एक साथ 201 डीएसपी का तबादला, हटिया डीएसपी बने नीरज कुमार

360° Ek Sandesh Live

रांची: झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को एक साथ 201 डीएसपी का तबादला किया है। रांची में भी कई महत्वपूर्ण पदाें पर नए डीएसपी योगदान देंगे।गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे। विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन सभी को पोस्टिंग दी गई है। तबादला किये गये अधिकारियों में नीरज कुमार को डीएसपी, हटिया (रांची), दीपक कुमार को डीएसपी, बेड़ो (रांची), मनीष चंद्र लाल को डीएसपी, सिल्ली (रांची), अजय आयर्न को मुख्यालय 2, रांची रामाकांत रजक को ट्रैफिक 1, रांची, ताराश सोरेन को यातायात 2, रांची, प्रदीप कुमार को डीएसपी (साइबर), रांची, प्रकाश सोय को डीएसपी (विधि व्यवस्था), धनबाद, कुमार विनोद को डीएसपी (मु0 1), धनबाद, प्रदीप कुमार साव को डीएसपी, सीसीआर, धनबाद, नाजीर अख्तर को डीएसपी (मु0 2), धनबाद, रोहित कुमार साव को डीएसपी (यातायात), धनबाद, अजित कुमार विमल को एसडीपीओ, बाघमारा, लिलेश्वर महतो को एसडीपीओ, निरसा, प्रकाश चन्द्र महतो को एसडीपीओ, सिंदरी, राजीव रंजन को सिटी डीएसपी, बोकारो, अजय प्रसाद को ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो, पवन कुमार को डीएसपी (मु0), बोकारो, राम प्रवेश कुमार को सीसीआर, बोकारो, रविन्द्र कुमार सिंह को एसडीपीओ, बेरमो, दयानन्द कुमार को डीएसपी, पटमदा, संजीव कुमार को डीएसपी (नगर), जमशेदपुर, मनोज कुमार को डीएसपी (मु0 2), जमशेदपुर, सुमित कुमार को डीएसपी (विधि व्यवस्था), जमशेदपुर, विकास आनंद लागुरी को एसडीपीओ, घाटशिला, अनुभव भारद्वाज को एसडीपीओ, सरायकेला, दूसरू बानसिंह को डीएसपी (मु0), सरायकेला शिव प्रकाश कुमार को एसडीपीओ, चांडिल, अमित कुमार को एएसपी (अभियान), हजारीबाग, रूपक कुमार सिंह को एसडीपीओ (सदर), हजारीबाग, अरमानुल हक को सीसीआर, हजारीबाग, ज्ञान रंजन को डीएसपी (मु0 2), हजारीबाग, फैजान अहमद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़, राधा प्रेम किशोर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, सुनील कुमार सिंह डीएसपी, चतरा सहित अन्य का नाम शामिल है।

Spread the love