झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का किया स्वागत

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का सर्किट हाउस में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर झारखण्ड़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने महागठबंधन की सरकार की जो जनकल्याण के योजना चल रही है उस पर प्रकाश डाले और ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम से चुनाव लड़ेगी और निश्चित जीतेगी भी संगठन भी पूरी तरह से मजबूत है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान, युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव, परवेज अहमद, जावेद मल्लिक, असगरी अंजुम, तसलीम अंसारी, शब्बीर अली, कवलजीत सिंह, आर पी सिंह आदि उपस्थित रहे।