जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का शुभारंभ

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

चतरा :जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप 2023 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला आयु वर्ग 18 से 40 वर्ग ने हिस्सा लिया।तीन दिवसीय इस टूर्नामेन्ट का फाइनल 15 दिसम्बर को खेला जाएगा।जिला स्तरीय विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और उसके बाद राज्य स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का ने द्वीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।साथ ही मौके पर गुब्बारा उड़ाकर खेल में अनुशासन और एकता का संदेश दिया गया। सभी अतिथियों द्वारा फुटबॉल को किक मारकर कर मैच का शुभारंभ किया गया।

Spread the love