जरुरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म: मिनिता सहाय

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके को देखते हुए बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में झारखण्ड सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया गया। पंचायत के 85 गरीब असहाय विकलांग लाभुको के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जागृति महिला समिति की अध्यक्षा मिनिता सहाय ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मीरा कुमारी, गीता सिंह, विनिता पाठक, सुनीता सिंह, मुनिता मंडल, महरून निशा, मुखिया रीना देवी, उप मुखिया टिन्की देवी, वार्ड सदस्य किरण देवी, भाजपा के पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पिपरवार मंडल राजेश महतो, अभिषेक सिंह समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे। कम्बल लेने वालों में मुन्ना नायक, राजा भुईयां, कंचन भुईयां, सुरती देवी, राजेश मुण्डा, एतवरिया देवी, कल्लु लोहार, जसवा देवी, पैरवा देवी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।