जस्टिस एलपीएन शाहदेव के सपनों के झारखंड को आकार देना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सुदेश महतो

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

सुदेश महतो ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित

रांची : आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रथम मूलवासी उच्च न्यायालय न्यायाधीश तथा झारखंड आन्दोलन के प्रणेता जस्टिस शाहदेव ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। झारखंड आंदोलकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव के सपनों के झारखंड को आकार देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।