Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड में आगामी दिनों में भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी जारी की गयी है। येलो जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी/गैर-सरकारी/निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन को इस संबंध में उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करने का निर्देश दिया गया है।
