कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में शरद रास का आयोजन

360°

By Sunil Verma

रांची। कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दुगार्पूजा के अवसर पर ‘शरद रास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने सभी को दुगार्पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दी। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शारदीय नवरात्र जीवन की नीरसता और नीरवता को दूर कर नवीन उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में संतुलन जरूरी है। जिस प्रकार कोई चिड़िया असंतुलित या आसमान पंखों के साथ उड़ान नहीं भर सकती, ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी बिना संतुलन और अनुशासन के जीवन को गतिशील नहीं बन सकता। दुगार्पूजा शक्ति संतुलन और अनुशासन का संदेश देती है। इससे पहले छात्र तेजस ने मेरे मां के बराबर कोई नहीं.. और ऋषभ ने मैया आके तेरी शरण.. शीर्षक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने गरबा नृत्य के उद्भव और महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों और स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने मिलकर डांडिया प्रस्तुत किया। मौके पर डांडिया पर आधारित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शिक्षकों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। आनंदम सिंह को डांडिया क्वीन के खिताब से नवाजा गया।

Spread the love