कांग्रेस मुख्यालय में हरिराम बाबू को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

360° Ek Sandesh Live

By Sunil
रांचीझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में शनिवार को लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। उपस्थित नेताओं और कार्यकतार्ओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हरिराम बाबू ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित किया। वे एक सादगीपूर्ण, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। वही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हरिराम बाबू का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा के उपरांत दिवंगत हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को हरमू मुक्ति धाम ले जाया गया, जहाँ पूरे सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Spread the love