कांग्रेस सुबोध कांत सहाय या मदन कुमार महतो पर दांव खेलेगी

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
रांची: रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव अभियान समिति ने रांची लोकसभा क्षेत्र से दो बार हार चुके कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, और मदन कुमार महतो का फाइनल सूची में नाम दिया है सूत्रों बताते हैं कि इस बार कांग्रेस पार्टी चुनाव में दमखम वाले प्रत्याशी को जीत के उद्देश्य उतारेगी इसलिए रांची लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय और मदन कुमार महतो पर ही दांव आजमाना चाहेगी । मदन कुमार महतो जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। मदन कुमार महतो ग्रामीणों में अच्छी पकड़ रखते हैं सभी विधानसभा का दौरा करते हैं कांके , खिजरी, इचागढ़ रांची, सिल्ली, हटिया विधानसभा, वही सुबोध कांत सहाय भी अपना दावेदारी का ताल ठोक रहे हैं, दोनों नेता हमेशा जनता के बीच में रहते हैं जिससे इनका वोट बैंक मजबूत होते जा रहा है युवा वर्ग चाहता है कि मदन कुमार महतो को प्रत्याशी बनाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मदन कुमार महतो को लगातार चुनाव लड़ने को लेकर अनुशंसा कर रहे हैं मदन कुमार महतो पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में है विभिन्न पदों पर आते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना कार्य कर रहे हैं कर रहे हैं। पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय पिछले दो चुनाव में बुरी तरह हार चुके हैं 2014 में 2 लाख से अधिक मतों से पराजित हुए है, 2019 में 3 लाख मतों से पराजित हो चुके हैं 2019 में सुबोध कांत भाजपा प्रत्याशी से बुरी तरह पराजित के बाद क्षेत्र में 4, वर्षों तक क्षेत्र में नहीं रहे हैं जिससे ग्रामीणों एवं कार्यकतार्ओं में काफी रोष है कांग्रेस पार्टी मदन कुमार महतो को प्रत्याशी दांव खेलने की तैयारी में लगे हैं रांची लोकसभा में कुल मतदाता लगभग 20 लाख है जिसमें कुर्मी मतदाता का 6,00 से 6,50 लाख तक मतदाता हैं इसको देखते हुए मदन कुमार महतो पर दांव खेलना तय है दोनों नेताओं ने चुनाव समिति से अपना दावा पेश किया है।