कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सीताराम केशरी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरी दुनिया गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है और देश को हीं नहीं दुनिया को भी उन्होंने नई रोशनी दिखाई। सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करने वाली नेत्री ने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया है। उन्होंने ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्या कि मैं रहूँ या ना रहूँ, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा। आज सही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी का चार मूल मंत्री दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है। देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको एक महान् व्यक्तित्व की संज्ञा दी तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली। विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का जिम्मेवारी तक ले गया।

Spread the love