Mustafa Ansari
रांची : कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने ग्राम पंचायत मेसरा पश्चिमी के पूर्व मुखिया गंगा करमाली को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसकी प्रतिलिपि जिले के संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और पार्टी के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए गंगा करमाली को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर श्री करमाली ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है,उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। साथ ही समय-समय पर कार्य की प्रगति से अवगत करता रहूँगा।
इस मौके पर जिप सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि कांके पूर्वी क्षेत्र के मेसरा पश्चिमी पंचायत का पूर्व मुखिया के पद पर रहते हुए गंगा करमाली ने पार्टी और समाज के लिए कई सराहणीय कार्य किए। इसी के चलते हम सबों ने विधायक सुरेश कुमार बैठा से मांग की थी उन्हें विधायक प्रतिनिधि मनोनीत करें और उनकी मांग मान भी ली गई। इसके लिए हमलोग विधायक सुरेश कुमार बैठा का आभार व्यक्त करते हैं। वहीं टीपू महतो तथा प्रीतम सांड़ लोहरा ने कहा कि कांके विधायक सुरु से ही युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीति से जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करते आ रहे हैं। ऐसे में गंगा करमाली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करना एक दूरदर्शी सोच को दर्शाता है,इस निर्णय के लिए हम युवा वर्ग विधायक का धन्यवाद करते हैं। गंगा करमाली की विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर जलेश्वर महतो,सुरेंद्र महतो इत्यादि तमाम मेसरा क्षेत्र वासियों ने हर्ष जताया।