कार्यकर्ताओं का मेहनत ही चुनाव में दिलाएगी जीत: विधायक भूषण बाड़ा

360° Ek Sandesh Live Politics


सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बिना संगठन की मजबूती सम्भव नहीं है। खासकर चुनाव के समय मे कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ताकत झोंक दें। आपकी मेहनत ही इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। विधायक भूषण बाड़ा पाकरटांड़ प्रखंड के बाजारटांड़ में आयोजित कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं का रोजगार दे पा रही है और न ही महंगाई पर काबू पा रही है। उन्होंने कहा कि देश मे धर्म के नाम पर लोगों में नफरत का भाव पैदा किया जा रहे है। भाजपा सरकार ने दस साल तक केंद्र में शासन किया। इन दस वर्षों में युवाओं की बढ़ती आबादी के अनुरूप रोजगार सृजन करने की दिशा में शुरू से ही कोई प्लानिंग नहीं बनाई। अचानक से जब देश मे बेरोजगार युवक रोजगार के लिए आवाज बुलंद किया तो उनके पास कोई जवाब ही नहीं है। आज पढ़े लिखे युवा मजदूरी करने को विवश हैं। ऐसे युवाओं में सबसे बड़ी आबादी आदिवासी युवाओं की है। पर सरकार को कोई चिंता नहीं है। विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आया तो पीएम मोदी तरह तरह के ढोंग रचने लगे हैं। लेकिन देश की जनता भाजपा के इन करतूतों को समझ चुकी है। देश की जनता इस चुनाव में देश को भाजपा को भगाने का मन बनाया है। विधायक ने कहा कि देश राहुल गांधी जैसे युवा प्रधानमंत्री की जरूरत है। क्योंकि सांसद राहुल गांधी ही है जो पूरा देश घूमकर देश की वर्तमान स्थिति को नजदीक से देखा है। ऐसे पहला नेता है जिन्होंने देश की एवं जनता की स्थिति को काफी नजदीक से देखा है। मौके पर धन्यवाद ज्ञापन सुनील तिर्की ने किया। मौके पर नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रमुख रजत लकड़ा, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज,विधायक प्रतिनिधि अनिल जेम्स बखला,नगर प्रभारी शशि गुड़िया,जिला सचिव महताब आलम,जिला सचिव कल्लू मिया,मंडल अध्यक्ष सचिन हेरेंज,डा. इम्तियाज हुसैन,जिला सचिव विनय तिग्गा, उप प्रमुख फ्लोरा मिंज,पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का,जकारियास मिंज,जेफरिन कुजूर,सुरेश केरकेट्टा, जॉन कुल्लू,मंडल अध्यक्ष भूषण राम,देवेस्नान मांझी,आलम खान,योधान नायक, चैतन दास, योटेम केरकेट्टा,बिपिन सोरेंग,आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अजित लकड़ा, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष रजत लकड़ा, पाकरटांड़ पंचायत अध्यक्ष सुनील तिर्की, केशलपुर पंचायत अध्यक्ष जेफ्रेन कुजूर को बधाई दी। विधायक ने कहा कि अजित लकड़ा को पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने से प्रखंड कांग्रेस कमेटी बहुत मजबूत हुआ है। अजित लकड़ा शुरू से ही कांग्रेस के लिए समर्पित रहे हैं। अजित लकड़ा का अनुभव लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।