खुलासा: प्रेम प्रसंग में अनिल प्रजापति की हुई थी हत्या, चार गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सुरसू गांव निवासी अनिल प्रजापति उर्फ बबलू की हत्या की पे्रम प्रसंग में हुई थी। इस हत्याकांड़ मामले का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में विकास केवट (23), अमर कुमार केवट(21),मिहिर महतो (23) और संगीता देवी (26) शामिल है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया एक लोहे के पंच (फाइटर),पत्थर, मोबाइल बरामद किया गया।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक सिंह एवं सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम को अनुसंधान क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि मृतक अनिल प्रजापति का गांव के ही संगीता देवी नामक एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतक अनिल प्रजापति काम करने चेन्नई चला गया। इसके बाद संगीता देवी का गांव के ही एक दूसरे युवक विकास केवट से प्रेम प्रसंग चलने लगा। उसी बीच अनिल प्रजापति चेन्नई से वापस गांव लौटा। तो संगीता देवी से खुद से प्रेम करने तथा विकाश से रिस्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। इसके बाद संगीता देवी और विकास केवट ने मृतक अनिल प्रजापति को रास्ता से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक अनिल प्रजापति को 19 मार्च को रात नौ बजे सुरसू चैक डैम के पास बुलाते हुए पे्रमी विकाश केवट एवं अन्य दो अपराधी अमर कुमार केवट, मिहिर महतो, डोमन महतो दोनों सिल्ली ने मिलकर पंच और पत्थर से मारकर हत्या कर दी। और शव को खेत के नाले में गाड़ दिया। पुलिस ने पे्रमिका संगीता देवी को गिरफ्तार किया। इनसे निशानदेही पर अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत के जेल भेज दिया।