पिपरवार क्षेत्र के बचरा सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में उपस्थित रौशनलाल चौधरी

360° Ek Sandesh Live Religious States

पिपरवार : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी ने पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरा के दौरान उन्होंने पिपरवार क्षेत्र के बचरा सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने बचरा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनवाए गए भव्य पूजा पंडाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर अर्जुन महतो, बिनोद सिंह विधायक, भीम सिंह यादव, रामू गोप, मोहन महतो, राजेंद्र साव, नरेश महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।