कोचेडेगा में वैज्ञानिक सब्जी खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Agriculture Ek Sandesh Live

किसानों को उन्नत बीज, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और कीट नियंत्रण की दी गई जानकारी

AMIT RANJAN

सिमडेगा: ग्राम पंचायत कोचेडेगा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय वैज्ञानिक सब्जी खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से सब्जियों की खेती करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, मृदा परीक्षण, संतुलित खाद के उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने कम पानी और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

Spread the love