कोहरे की चादर में लिपटा राज्य

360° Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: राज्य के सभी जिले कोहरे की चादर में लिपटी हैं। सूर्य बादलों की ओट में दिनभर छुपा रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंड बरकार रही। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जाएगा।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हुई। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक वर्षा 45.4 एमएम सगमा (गढ़वा) में दर्ज किया गया। सबसे उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा रिकॉर्ड हुआ जबकि सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में ही दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद इसके अगले दो दिन में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची में उच्चतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 13.6, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.5 न्यूनतम तापमान 14.2 और डालटनगंज में उच्चतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आठ जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है। पिछले दो तीन दिनों से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं कोहरा और धुंध के कारण लोगों को धूप नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को रांची में लगभग 9.4 एमएम बारिश हुई। बारिश नामकुम क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। हिनू, टाटीसिलवे में बारिश नहीं हुई। अन्य जिलों की बात करें तो चतरा में 8.5 एमएम बारिश, गढ़वा में 28 एमएम और पलामू मं 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया।