Deepak Mishra
लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा मोड़ के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोयला लदा हुआ एक हाईवा वाहन ने जलावन के लिये कोयला लेकर जा रहे बाइक सवार को कुचल दिया। वहीं मृतक का पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा ग्राम निवासी साजिद अंसारी, 30 वर्ष, पिता शिफारत मियां के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि साजिद अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से कोयला लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान में बिना नंबर प्लेट वाले हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत गई। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा एवं बाइक को जब्त करके थाना में ले गई।
हाईवा पर नंबर अंकित नहीं होने से मामले में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। सड़क जाम कर रहे लोगों ने चालक की गिरफ्तारी सहित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का जांच किया जा रहा है तथा वाहन चालक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
