Eksandeshlive Desk
लोहरदगा : बुधवार को कर्मा त्योहार के उपलक्ष्य में अधिवक्ता भवन में आयोजित कर्मा मिलन समारोह का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि कर्मा पर्व हमें प्राकृति के नजदीक लाती है। हमें अपने परंपरागत संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश करते रहना चाहिए। यह त्योहार भाई बहन की प्रेम को दर्शाता है। शंघ के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पुजारी ने कहा कि कर्मा का पर्व में हम लोग करमा डाली की पूजा करते हैं और बहन भाई कि लंबी आयु हेतु निर्जला उपवास कर पूजा करती है। अधिवक्ता शंघ के महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि करमा का त्यौहार आदिवासी और हिन्दू समुदाय के लोगों के द्वारा मनाई जाने बहनो का भाई के प्रति अटूट प्रेम को दर्शाता है। हमारे क्षेत्र मे आदिवासी और हिन्दू अपने अपने अंगन में श्रधा के साथ करमा डाली की पूजा करते हैं। सभा का सफल संचालन लाल धर्मेन्द्र देव के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में कुमार सच्चिदानंद सिंह के द्वारा कर्मा पर्व के गीत के माध्यम से इस लोक पर्व की महथा को बताया गया धन्यवाद ज्ञापन लाल दीपक नाथ शाहदेव के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जिला न्यायधीश अखिलेश कुमार जिला न्यायाधीश, अरविंद कुमार न्यायिक पदाधिकारी, राज कल्याण पूजा लाल, शुचिता, निधि तिग्गा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार पब्लिक proscuter के अलावे अधिवक्ता शंघ के पवन कुमार, मनोज प्रसाद, विक्रम कुमार, अनिल पांडेय, तरुण देवरिया, देवाशीष, मुरारी लाल अग्रवाल, निकु कुमार अग्रवाल, राधा शर्मा, अरुण साहू, उमेश कुमार, सुदामा साहू, नसीम अंसारी, विवेक कुमार, चंद्र प्रकाश पाठक, अनूप कुमार रॉय, मथुरा प्रसाद के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता गन के अलावे लिपिक शंघ के सदस्य गन उपस्थित थे।