क्रशर मोड़ बोड़ा में भीषण सड़क हादसा,सिंह वाहिनी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर

360° Ek Sandesh Live

News By Ashok Anant

हंटरगंज (चतरा) बोड़ा क्रशर मोड़ के समीप चतरा की ओर से आ रही ‘सिंह वाहिनी’ नामक अनियंत्रित बस ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।युवक नेटुटाँड़ निवासी अमित कुमार बताया जा रहा है,जो क्रशर रोड की तरफ मुड़ रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर लगभग पंद्रह फिट दूर जाकर गिरा।टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मोटरसाइकिल पूरी तरह से सिंह वाहिनी बस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की तुरंत सूचना स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
दुर्घटना के फौरन बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल अमित कुमार को बेहद गंभीर अवस्था में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।लगातार हो रही दुर्घटना से आहत आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम कर दिया इसके बाद मौके पर पहूँची स्थानीय हंटरगंज पुलिस प्रशासन की पहल से जाम को हटाकर आवागमन बहाल की गई।
लोगों ने तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और ओवर लोडिंग हाइवा परिचालन तर सख्ती बरतने तथा स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग रखी है,जिससे दुर्घटना पर नियंत्रण लगाया जा सके।

Spread the love