By Deepak Mishra
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों में चलने जाने वाले स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया है। हाल के दिनों में स्कूली बच्चों के आवागमन से जुड़े सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुये यह विशेष अभियान चलाई जा रही है। वाहन जांच के दौरान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , किडजी स्कूल , डीएवी पब्लिक स्कूल एवं चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया गया वाहन जांच अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) भी मुख्य रूप से शामिल रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों का सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिये सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन मालिकों को परिवहन संबंधी नियमों एवं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ में सख्त कार्रवाई किया जायेगा।जांच के दौरान में इंश्योरेंस , फिटनेस , टैक्स , प्रदूषण प्रमाण पत्र , परमिट एवं ओवरलोडिंग समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही स्कूल बसों में अनिवार्य सुरक्षा मानकों जैसे फर्स्ट-एड बॉक्स , फायर एक्सटिंग्विशर , खिड़कियों में जाली , बस पर ‘स्कूल बस’ का स्पष्ट अंकन , निर्धारित गति सीमा , चालक का वैध लाइसेंस एवं सहायक कर्मी (अटेंडेंट) की उपलब्धता की भी जांच की गई।वाहन जांच अभियान के दौरान में जिन स्कूलों में सुरक्षा मानकों की कमी पाया गया था उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि सुरक्षा मानकों का पालन सख्ती से करें, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
